गेहूं खरीद तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, व्यापारियों से लिया फीडबैक
पीलीबंगा एसडीएम उम्मा मित्तल ने सुबह-सुबह गोलूवाला पहुंचकर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने व्यापार मंडल में मौजूद व्यापारियों से चर्चा कर खरीद प्रक्रिया, बारदाना व स्लॉट व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडी समिति सचिव मनोज काजला भी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पुनिया ने बारदाना और खरीद स्लॉट से जुड़ी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।

No comments