ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर,50 फीट तक घसीटा:फंसे बच्चों को जेसीबी से बाहर निकाला| SBT News
About This Video: Barmer जिले के बायतु थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक ट्रक ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से गंभीर घायलों को बालोतरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब 8 बजे पेट्रोल पंप के पास हुई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe जरूर करें। #बाड़मेर #RajasthanNews #RoadAccident #SchoolBus #BreakingNews #LocalNews #SafetyFirst #IndiaNews #AccidentUpdate #Emergency
No comments