सरसों के तेल से भरा टेंकर पलटा:खाली बर्तन लेकर भरने पहुंच गए ग्रामीण| SBT News | Rajasthan News
About This Video: उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर बड़ा हादसा हो गया। कीर्तिराज होटल के पास सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण खाली बर्तन, बाल्टी और ड्रम लेकर मौके पर पहुंच गए और टैंकर से तेल भरने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक हितेश यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तेल भर रहे लोगों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना की जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 👍 वीडियो को Like करें 🔁 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा Share करें 🔔 Bell Icon दबाएं ताकि हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचे 📌 हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें #Udaipur #RajasthanNews #TankerAccident #NH27 #BreakingNews #RoadAccident #PoliceAction #IndiaNews #LatestNews #ViralNews
No comments