प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 25 को 'महाकुंभ', एक साथ होगी मेगा पीटीएम और पीएएम
राजस्थान की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने और अभिभावकों को स्कूल से सीधे जोडऩे के लिए शिक्षा विभाग ने आगामी 25 मार्च को प्रदेशव्यापी मेगा पीटीएम और पीएएम आयोजित करने का निर्णय किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेशों के अनुसार इस दिन स्कूलों में न केवल विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा होगी, बल्कि प्रवेशोत्सव का शंखनाद करते हुए आगामी कक्षा में अस्थायी प्रवेश भी दिए जाएंगे।
इस बार की पीटीएम खास होगी क्योंकि इसमें पारंपरिक चर्चा के साथ-साथ एआई आधारित दक्षता आकलन की रिपोर्ट भी साझा की जाएगी।

No comments