दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे विदेशी हथियार
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आम्र्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जांच में सामने आाय है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।
क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। पीएक्स-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।

No comments