Breaking News

बीकानेर को मिली 10 नई बसों की सौगात, 1 अप्रेल से रूटों पर दौड़ेंगी


राजस्थान रोडवेज के बीकानेर आगार को 10 नई बसों की सौगात मिली है। इन बसों के शामिल होने से जहां जर्जर वाहनों को हटाया जाएगा, वहीं नए रूट शुरू होने से यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। सभी बसों का संचालन 1 अप्रैल से शुरू होगा।
मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा के अनुसार 10 में से 6 बसों को पहले से संचालित रूटों पर लगाया जाएगा। इन रूटों पर चल रही कंडम और तकनीकी रूप से अनुपयुक्त बसों को हटाकर नई बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।

No comments