पहली बार राष्ट्रपति की गोवर्धन यात्रा 21 को, गोल्फ कार्ट से देंगी परिक्रमा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर 19 मार्च से वृंदावन-गोवर्धन दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह वृंदावन के मंदिरों के दर्शन करेंगी तो गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से गिर्राज जी की परिक्रमा करेंगी। गोवर्धन में पहली बार कोई राष्ट्रपति आ रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या से रवाना होकर आगरा एयरपोर्ट आएंगी। यहां से राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से मथुरा कैंट स्थित आर्मी के हेलीपेड पर पहुंचेंगी। शाम करीब 5 बजे राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन रवाना होगा, जहां वह एक 5 सितारा होटल में रुकेंगी। कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर जाएंगी।

No comments