बिहार- नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 की मौत
बिहार में नालंदा के मघड़ा में आज माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है।
चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी। प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है। आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा पहुंच रही हैं। घटनास्थल राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से 30द्मद्व दूर है।

No comments