Breaking News

जैसलमेर में मुक्तिधाम में चोरी, दीवार तोड़कर चुराई मोटरें और पाइप


जैसलमेर शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने भगवान के घर और अंतिम विदाई स्थल 'मुक्तिधामÓ को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गांधी कॉलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर के पीछे श्री ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज मुक्तिधाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपए का सामान पार कर लिया।
चोरों ने यहाँ न केवल चोरी की, बल्कि परिसर में तोडफ़ोड़ कर संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया। समाज के लोगों ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू की।

No comments