मकान और दुकान में कर रहे थे गैस-रिफिलिंग:मकान का ताला तोड़ निकाले गैस सिलेंडर
भीलवाड़ा शहर में रसद विभाग ने एक मकान और दुकान में दबिश देते हुए 17 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। इस दौरान यहां रिफलिंग इक्यूपमेंट भी मिले।
टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो मकान का ताला खोलने से मना किया। इस पर टीम ने मकान का ताला तोड़ा, जहां से घरेलू गैस सिलेंडर मिले। बताया जा रहा है कि गैस में अवैध रिफलिंग भी की जा रही थी। मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र की आरके कॉलोनी का है।

No comments