पैन कार्ड से 2.30 करोड़ की ठगी
लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत जालसाजी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें शातिर ठगों ने चालाकी की सारी हदें पार करते हुए एक व्यक्ति के पैन कार्ड का न केवल गलत इस्तेमाल किया बल्कि उसके नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी का खेल भी खेल डाला।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बेहद सोची-समझी साजिश के तहत उसके पैन कार्ड नंबर का प्रयोग किया और जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। इन जालसाजों ने पीडि़त के पैन कार्ड पर 2 लाख रुपये का टी.डी.एस. कटवाकर करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त कर डाली।

No comments