Breaking News

सरकारी स्कूलों में आज से प्रवेशोत्सव का आगाज


राजस्थान में निजी विद्यालयों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गिरते नामांकन की चुनौती से निपटने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रवेशोत्सव अभियान आज 27 मार्च से 11 जुलाई तक दो चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 27 मार्च से 2 मई तक तथा द्वितीय चरण 4 मई से 11 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान शिक्षकों को नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देते हुए अनामांकित, ड्रॉपआउट, प्रवासी श्रमिकों के बच्चों एवं बाल-श्रम से मुक्त कराए गए बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोडऩे के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करना होगा।

No comments