जयपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से हाथापाई:ई-रिक्शा ड्राइवर-महिला ने की धक्का-मुक्की
जयपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। रॉन्ग साइड आए ई-रिक्शा को रोकने पर ड्राइवर व महिला ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। चालान बनाने से रोकने के लिए मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। संजय सर्किल थाने में पीडि़त पुलिस कॉन्स्टेबल ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया है।
एएसआई करण सिंह ने बताया- बहरोड कोटपुतली निवासी रामवतार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चालान बनाने से रोकने के लिए मोबाइल तोडऩे के साथ धक्का-मुक्की कर हाथापाई पर उतर गए।

No comments