होली के बाद और बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान में तापमान चढऩे से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढऩे लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पश्चिमी जिलों में दिन में तेज धूप में अब लोगों का बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और अगले दो-तीन दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढऩे की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

No comments