सीएम भजनलाल बोले, त्योहार सभी बाधाओं को दूर करे
राजस्थान में आज होलिका दहन मनाया जा रहा है। वहीं होली 3 या 4 मार्च को मनेगी। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने जनता को होलिका दहन की शुभकामनाएं दी।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्म की विजय के प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! जिस प्रकार अग्नि बुराई को जलाकर राख कर देती है, वैसे ही यह त्योहार आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर करे। उमंग का यह पर्व आपके परिवार में खुशियां लेकर आए।

No comments