कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार से आम आदमी के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आ रही है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध के माहौल के बीच अचानक कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। महज कुछ ही समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम $101 से लुढ़क कर $98 प्रति बैरल पर आ गए हैं। करीब 6 प्रतिशत की यह बड़ी गिरावट फरवरी के बाद की सबसे महत्वपूर्ण कमी मानी जा रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही पर्दे के पीछे की बातचीत है। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने एक 15-सूत्रीय 'सीजफायर प्लानÓ का प्रस्ताव रखा है।

No comments