Breaking News

नहरबंदी : गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा


श्रीगंगानगर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें नहरबंदी व ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। 
जिला कलक्टर ने आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश के साथ-साथ लम्बित कार्यों को पूरा करवाने के निर्देश दिए गए। 
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले में पेयजल आपूर्ति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि जिले में 2541 गांवों के लिए 702 योजनाएं स्वीकृत हैं। 

No comments