सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारी कल फूकेंगेे सरकार का पुतला
राजस्थान परिवहन निगम ईपीएस पैनशनर्स संघर्ष समिति श्रीगंगानगर आगार, अनूपगढ आगार व हनुमान आगार के सेवानिवृत कर्मचारियों का तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे राजस्थान परिवहन निगम ईपीएस पैनशनर्स संघर्ष समिति द्वारा राज्य सरकार से पूरे वेतन पर पेंशन स्वीकृत करने, सुप्रीम कोर्ट का 4-11-2022 के निर्णय को लागू करने एवं बकाया अधिश्रम मता, राजपत्रित अवकाश, ड्यू साप्ताहिक विश्राम का भुगतान करने की मांग की जा रही है। समिति द्वारा कल राज्य सरकार का पुतला फूंकने तथा परसों से अनिश्तिकालीन आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की गई है।
No comments