Breaking News

डंपर से भिड़ंत में पिकअप के परखच्चे उड़े: लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम| SBT News | Rajasthan News


About This Video: बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में वाकल माता मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर डंपर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 3 लोग घायल हो गए, जबकि पिकअप चालक बुरी तरह फंस गया। रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला गया, उसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 2 घंटे में जाम खुलवाया गया। क्या हाईवे पर बढ़ती लापरवाही बन रही है हादसों की वजह? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👉 ऐसी ही ताज़ा और अहम खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like करें 👉 ज्यादा से ज्यादा Share करें 👉 और हर अपडेट के लिए Bell Icon Press जरूर करें SBT News – हर बड़ी खबर, सबसे पहले। #Balotra #Sindhari #RajasthanNews #RoadAccident #BarmerJaloreHighway #BreakingNews #TrafficJam #PoliceAction #IndiaNews #SBTNews

No comments