कार में लगी भीषण आग, डिवाइडर पार कर ट्रांसफार्मर से टकराई
सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बीती देर रात आरटीओ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। पहले तेज रफ्तार में गाड़ी ने डिवाइडर जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टक्कर होने के बाद पूरी जल गई। गाड़ी में सवार लड़के पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने करीब 45 मिनट में दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उद्योग नगर थाना के एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि आरटीओ चौराहे पर एक कार ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद जल रही है।

No comments