हाड़ौती से सवाईमाधोपुर का सफर होगा आसान
लबान क्षेत्र में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस के लबान इंटरचेंज से कुश्तला सवाई-माधोपुर तक वन वे यातायात एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। गौरतलब है कि लबान से गोपालपुरा कोटा तक यातायात साल भर पहले से शुरू किया जा चुका है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक भरत सिंह के अनुसार लबान से कुश्तला सवाई माधोपुर की 44 किलोमीटर की दूरी के लिए चार लेन की लोड टेस्टिंग हो चुकी है और सेफ्टी ऑडिट चल रही है, उसके क्लिरेन्स के बाद यहां पर एक तरफ वाहनों की आवाजाही इसी सप्ताह में करने की तैयारी है.

No comments