Breaking News

पुष्कर में इजरायल विरोधी स्टिकर लगाना विदेशी टूरिस्ट को पड़ा महंगा, देश छोडऩे के निर्देश


अजमेर के पुष्कर क्षेत्र में अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन के समर्थन में और इजरायल के विरोध में छोटे-छोटे स्टिकर लगाए गए. खुफिया तंत्र को यह जानकारी मिली कि स्टिकर लगाने में एक विदेशी नागरिक और उसकी महिला मित्र शामिल हैं. खुफिया विभाग ने निगरानी शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की.
जांच में वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. दोनों विदेशी नागरिकों का टूरिस्ट वीजा निरस्त करते हुए 'लीव इंडिया नोटिसÓ जारी किया गया, और देश छोडऩे के निर्देश दिए गए. 

No comments