Breaking News

86 बांधों की सफाई व मरम्मत पर खर्च होंगे 55.26 करोड़ रुपए


मानसून की तैयारी के तहत अलवर जिले में जल संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले के 86 छोटे-बड़े बांधों में वर्षों से जमी सिल्ट को हटाकर उन्हें गहरा किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान बांध पूरी क्षमता से भर सकें। इनमें सिंचाई विभाग और पंचायती राज विभाग के अधीन आने वाले बांध शामिल हैं।
सिंचाई विभाग की ओर से इस कार्य के लिए 55.26 करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जिन बांधों की कैनाल क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं, उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी। 

No comments