Breaking News

10-12वीं के मेधावी बच्चों को मिलेंगे 20 हजार रुपए


राजस्थान सरकार ने बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।  कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों से जोडऩे के लिए 20 हजार रुपए का ई-वाउचर दिया जाएगा। छात्र इस राशि से अपनी जरूरत के अनुसार टैबलेट या लैपटॉप खरीद सकेंगे।अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

No comments