राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 445 नई बसें
निजी बस ऑपरेटरों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच राजस्थान रोडवेज अपने बेड़े को मजबूत करने जा रही है। इसके तहत रोडवेज में 445 नई बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों को अनुबंध आधार पर लिया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नई बसें आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी और लंबी दूरी के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलने के साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक हो सकेगी। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रही रोडवेज को इससे बड़ा संबल मिलने की उम्मीद है।

No comments