आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने फरवरी 2026 की मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का ऐलान किया है। तीन दिन चली बैठक के बाद शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक हर दो महीने में होती है और पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और टैरिफ वॉर के माहौल में आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए आरबीआई पिछले समय में रेपो रेट में कटौती करता रहा है लेकिन अब परिस्थितियां कुछ बदलती दिख रही हैं।

No comments