Breaking News

जयपुर के रेजिडेंशियल इलाके में घुसा लेपर्ड


जयपुर के आबादी इलाके में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट हुआ है। अबकी बार लेपर्ड आगरा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में नजर आया। वह एक घंटे से ज्यादा समय तक कॉलोनी में रहा। शनिवार तड़के करीब 3 बजे लेपर्ड ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हुआ है।
उधर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लेपर्ड नहीं मिला। रात में पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि फिर से लेपर्ड आए तो उसे पकड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभावना है कि लेपर्ड जंगल की ओर लौट गया हो। बावजूदत इसके एहतियातन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की गई है।

No comments