Breaking News

सोना-चांदी फिर हुआ महंगा


सोने-चांदी की कीमतों में आई कल की सुनामी के बाद आज शुक्रवार को बाजार में जोरदार रिकवरी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह कारोबार शुरू होते ही कीमती धातुओं के दाम में 'रॉकेटÓ जैसी तेजी आई है।
सुबह सोने की कीमत में 1,733 रुपये का बड़ा उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह 1,54,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी जबरदस्त तेजी है। चांदी 5,937 रुपये चढ़कर 2,42,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

No comments