Breaking News

बीच रास्ते पर रखे ब्लॉक से टकराकर पलटी कार


राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पिंडवाड़ा के अजारी गेट पर चल रहे पुलिया कंस्ट्रक्शन के काम के लिए सड़क के बीच में सीमेंट के ब्लॉक रखे गए थे, जिन पर कोई चेतावनी नहीं लिखी थी. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार अचानक सड़क पर रखे ब्लॉक से टकरा गई. 

No comments