Breaking News

स्वर्णकार समाज के नेता की हत्या, सर्राफा बाजार बंद कर व्यापरियों ने दिया धरना


मेड़ता सिटी में आधी रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में मेड़ता मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दुकान में काम कर रहे दो बंगाली कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के विरोध में मेड़ता की सैकड़ों सर्राफा दुकानें बंद रहीं। स्वर्णकार व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक व्यापारियों में रोष बना रहेगा। व्यापारियों ने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है।

No comments