रुपए में जबरदस्त तेजी, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे चढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में बड़ी कटौती के ऐलान के बाद भारतीय रुपए में जबरदस्त मजबूती देखने को मिल रही है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बनी सहमति का सीधा असर करेंसी मार्केट पर पड़ा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 119 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 90.30 पर पहुंच गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय करेंसी 2021 के बाद सबसे ज्यादा मजबूत हुई है
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी शुल्क में कटौती से पूरी तस्वीर बदल गई है। इससे दुनिया के सामने भारत की स्थिति मजबूत हुई है और भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी के दरवाजे खुल गए हैं।

No comments