कोटा में बहू ने सास का सिर फोड़ा
कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में लक्ष्मी बाई पत्नी भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बुजुर्ग महिला लक्ष्मीबाई ने बताया- घर में छोटे बेटे और उसकी बहू का बड़े बेटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर में बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचीं। विवाद शांत होने के बजाय और उग्र हो गया।

No comments