ऑनलाइन मंगवाया था कुट्टू का आटा, खाने से 40 से अधिक लोग बीमार
नोएडा में ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3,रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राईड सोसाइटी के निवासियों को महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू का आटा खाना भारी पड़ा गया। तीनों जगह 40 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि कुट्टू का आटा खुला हुआ था। जिसका सेवन किया गया।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के पास की एक स्थानीय मार्केट की दुकान से लोगों ने ऑनलाइन कुट्टू का आटा मंगवाया था। आटा पैकेट बंद नहीं था। खुला हुआ था। जिसने लोगों की बीमार कर दिया। लोगों के बीमार होने की जानकारी खाद्य विभाग की दी गई है।

No comments