राजस्थान बजट को लेकर उम्मीदों का बढ़ा पारावार
राजस्थान बजट को लेकर उम्मीदों का पारावार बढ़ गया है. राजस्थान बजट में एक लाख नौकरी, पेंशन, लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ेगा. किसानों को फसल और दूध बेचने पर बोनस, नई तबादला नीति, ज्यादातर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव है. पोपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी. शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा संभव है. आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है.

No comments