Breaking News

मावठा में कश्मीर की शिकारा बोटिंग का लुत्फ, स्पीड बोटिंग भी, 20 फरवरी से शुरूआत


जयपुर में पर्यटन विभाग आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। देश-विदेश से जयपुर का आमेर महल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए मावठे में श्रीनगर की डल झील में शिकारा बोटिंग जैसे खास आकर्षण वाली बोटिंग सुविधा शुरू करने वाला है।
पर्यटक शिकारा बोटिंग में ग्रुप व परिवार के साथ करीब एक घंटे तक पानी के बीच आमेर महल और आस-पास की पहाडिय़ों के सौंदर्य को निहार सकेंगे। वहीं स्पीड बोटिंग के साथ ही 20 सीटर बोटिंग की सुविधा भी पर्यटकों के लिए होगी। पर्यटन निगम से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने 20 फरवरी से बोटिंग की यह सुविधा शुरू होने वाली है।

No comments