जम्मू कश्मीर और अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके
जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवरा सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5.35 बजे आया और इसका केंद्र पट्टन इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
वहीं, निकोबार द्वीप समूह में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। सोमवार को सुबह लगभग 3.30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में झटके महसूस हुए। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।

No comments