विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री में जमकर बहसबाजी
राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों से जुड़े सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जवाब पर जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ।
कांग्रसे के हंगामे पर स्पीकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर यही रुख रहा तो दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दूंगा। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि सरकार का राइट टू हेल्थ कानून लागू करना चाहती है या नहीं। इसी बीच स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया। नाराज कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट करके चले गए।

No comments