डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शामिल गाडिय़ां आपस में भिड़ गईं। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
मामला झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में शनिवार सुबह 10:45 का है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुढ़ागौडज़ी के एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिसा लेने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। यहां से स्कूल की दूरी करीब 16 किमी रह गई थी। उपमुख्यमंत्री का काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए।

No comments