Breaking News

पीएनबी शाखा में करोड़ों का गोल्ड घोटाला, बैंक मैनेजर ने उड़ाया 6.50 करोड़ का सोना


झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बड़ा गोल्ड घोटाला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने दो अन्य साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम में स्थित गोल्ड सेफ से करीब 6.50 करोड़ रुपए कीमत के लगभग 4 किलो से अधिक वजन के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में बैंक के वर्तमान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने नवलगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

No comments