अजमेर सेंट्रल जेल में बंदी पर हमला
अजमेर की सेंट्रल जेल में बंदी के द्वारा दूसरे बंदी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बंदी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में उपचार करवाया गया।
मामले में जेल प्रहरी की ओर से आरोपी बंदी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार जेल प्रहरी मुकेश जाट की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

No comments