जयपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई -जौहरी बाजार और रामगंज बाजार में अवैध निर्माण सील
जयपुर शहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम का सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को किशनपोल जोन में बड़ी सीलिंग कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर जोन उपायुक्त विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
नगर निगम की टीम ने जौहरी बाजार स्थित मकान संख्या 1980, ठाकुर पचेवर का रास्ता को नियम विरुद्ध निर्माण और अनधिकृत उपयोग के चलते सील किया। वहीं, रामगंज बाजार में दुकान नंबर 79 व 80 के ऊपर किए गए अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर भी सीलिंग की गई।

No comments