Breaking News

नाबालिग के हाथ में कार की स्टेयरिंग:सड़क पर अनबैलेंस होकर टैंपो से टकराई, बड़ा हादसा टला


जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में हादसा सामने आया है। यहां सुबह एक तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर टैक्सी से टकराई गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बेलेंस बिगड़ गया और वह फिल्मी स्टाइल में सड़क पर पलटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं टैक्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल कार को नाबालिग बच्चा चला था था, जिसके चलते वो कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। 

No comments