माता वैष्णो देवी: श्राइन बोर्ड ने जारी की नई एडवाइजरी
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं। इसी भीड़ और आस्था का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इसी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि हाल के दिनों में यात्रियों को गुमराह करने के लिए फर्जी एसएमएस, कॉल, व्हाट्सअप मैसेज और सोशल मीडिया फॉरवर्ड के जरिए बुकिंग का लालच दिया जा रहा है। इनमें यात्रा पर्ची, हेलीकॉप्टर सेवा, भवन में ठहराव या विशेष पूजा की झूठी पुष्टि का दावा किया जाता है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल के जवाब में पैसा न भेजें।

No comments