Breaking News

रमजान में राजस्थान के रोजेदारों को मिलेगी बड़ी राहत, 30 साल बाद बना बड़ा संयोग

रमजान माह के रोजे इस साल फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होंगे। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार चांद दिखने पर 17 या 18 फरवरी से मुस्लिम समाज के लोग एक माह के लिए रोजे रखना शुरू कर देंगे। खास बात यह है कि यह संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है कि फरवरी माह में रोजे रखे जाएंगे। साल 1995 में 1 फरवरी को रमजान का पहला रोजा रखा गया थ।
इस्लामी जानकारों के अनुसार रमजान लगभग 33 वर्षों में सभी ऋतुओं का एक चक्र पूरा करता है। इस साल रोजे फरवरी में आने से अपेक्षाकृत दिन छोटे और तापमान कम रहेगा। 

No comments