Breaking News

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:दलील- कुत्ते हटाने से चूहे बढ़ेंगे -अदालत ने कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई जारी है। एनिमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी। इस पर कोर्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं.
बुधवार को इस मामले में करीब ढाई घंटे तक सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। कोर्ट ने कहा कि उसका आदेश सड़कों के लिए नहीं, बल्कि केवल संस्थागत क्षेत्रों के लिए है।

No comments