Breaking News

बूंदी में लगेगा 'सेहत का मेला': कुंभा स्टेडियम में 30 से जुटेंगे 200 आयुष चिकित्सक


बूंदी के कुंभा स्टेडियम में आगामी 30 जनवरी से चार दिवसीय 'संभाग स्तरीय आरोग्य मेलेÓ का आगाज होने जा रहा है। मेले में स्वास्थ्य का महाकुंभ सजेगा, जहां आयुष विधाओं के 200 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर उपनिदेशक कार्यालय में आरोग्य मेला क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुर्वेद विभाग कोटा संभाग की अतिरिक्त निदेशक और मेले की नोडल अधिकारी डॉ. अंजना शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न समितियों का गठन किया।  

No comments