Breaking News

हरिद्वार के घाट पर चेक हो रहे आधार कार्ड:गैर हिंदू मिलने पर कार्रवाई

हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर अब गैर हिंदुओं की चेकिंग शुरू हो गई है। घाट किनारे दुकान या ठेली लगाने वालों के आधार कार्ड देखे जा रहे हैं और यह जांच की जा रही है कि कहीं कोई गैर-हिंदू क्षेत्र में व्यापार तो नहीं कर रहा। स्थानीय लोग इसे श्री गंगा सभा की ओर से शुरू की गई चेकिंग ड्राइव बता रहे हैं, जो कुंभ 2027 से पहले घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के बाद तेज हुई है।
घाटों पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों का कहना है कि यह सख्ती जरूरी है। उनका आरोप है कि कुछ लोग पैसे कमाने की आड़ में श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले काम कर रहे थे, जिससे विवाद और झगड़े की स्थिति बनती रही। 

No comments