राजस्थान के 3 जिलों के 94 गांवों में खनन, ईंट-भट्टे और होटल-रिसॉर्ट पर सख्त रोक
केंद्र सरकार ने अरावली पर्वतमाला में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के चारों ओर शून्य से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को पारिस्थितिकी-संवेदी क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की।
नए प्रावधानों के तहत अभयारण्य की सीमा से सटे 243 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले 94 गांवों में खनन, बड़े औद्योगिक उपक्रमों, ईंट-भट्टों और नए होटल-रिसॉर्ट पर सख्त प्रतिबंध लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजसमंद, पाली और उदयपुर जिलों में फैला हुआ है और यह अरावली के सबसे नाजुक पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक माना जाता है।

No comments