लगातार दूसरे दिन सोने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
सोने ने लगातार दूसरे दिन सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर सोने ने 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसा लग रहा है कि चांदी की बाद अब सोने में तबाड़तोड़ तेजी देखी जा सकती है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में लगभग 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।
सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 6000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। इस समय 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,440 रुपये चल रहा है।

No comments