डेरा ब्यास प्रमुख फिर जाएंगे नाभा जेल
डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक बार फिर नाभा जेल जाकर बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 फरवरी को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल जाएंगे और मजीठिया से मिलने का समय तय किया गया है।
पिछले साल भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया से जेल में मिलने गए थे। उस समय दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के बाद मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर डेरा प्रमुख का धन्यवाद किया था।

No comments